Home > अपना शहर ,
संस्कृत के विद्वानों का सम्मान करना गौरव की बात: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

नगर निगम द्वारा किया गया संस्कृत के विद्धानों एवं साहित्यकारों का सम्मान 

संस्कृत à¤•े विद्वानों का सम्मान करना नगर निगम के लिए गौरव की बात है, तथा नगर निगम प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम का आयोजन करता है, जिसे हम लगातार आगे बढाएंगे। उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज भवभूति समारोह के समापन अवसर पर संस्कृत विद्वानों के सम्मान अवसर पर व्यक्त किए।
भवभूति शोध एवं शिक्षा समिति ग्वालियर, कालीदास संस्कृत अकादमी उज्जैन एवं जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के तत्वाधान में प्रतिवर्ष भवभूति समारोह आयोजित किया जाता है इस समारोह में देश भर से आये संस्कृृत के विद्धानों एवं साहित्यकारों का सम्मान नगर निगम ग्वालियर द्वारा किया जाता है इसी तारतम्य में आज तीन दिवसीय भवभूति समारोह के समापन अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा विद्धानों का सम्मान एवं भोज कार्यक्रम जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने सभी विद्धानों का सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ श्रीमती लवली शर्मा जी ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में अध्यक्ष भवभूति समिति डाॅ. रविशंकर दीक्षित, उपनिदेशक कालीदास अकादमी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण जीवाजी विश्वविद्यालय डा केशव ंिसह गुर्जर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा आज नगर निगम की ओर से भवभूति समारोह में देशभर से पधारे साहित्यकारों एवं संस्कृत के विद्वानों का शाॅल, श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ श्रीमती लवली शर्मा ने इस प्रकार के आयोजन की बहुत प्रशंसा करते हुए कहा कि वह हमेशा इस प्रकार के आयोजनों के लिए तत्पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इस प्रकार के आयोजनों से जोड़ने के लिये काॅलेजों के छात्र-छात्राओं को भी इन आयोजनों में आंमत्रित कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस अवसर पर डाॅ. रविशंकर दीक्षित द्वारा भी अपने उद्बोधन दिये गये।

    

Share This News :