Home > अपना शहर ,
स्वच्छता सर्वे में ग्वालियर को नम्बर 1 बनाने के लिए शहर के नागरिक स्वच्छता एप डाउनलोड कर दें स्वच्छता का फीडबैक: निगमायुक्त

ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के नागरिकों के सहयोग से काफी अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं तथा ग्वालियर में स्वच्छता के सर्वे का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। अब बारी है कि स्वच्छता के फीडबैक देने में भी हम सबसे आगे रहें तथा इसके लिए शहर के प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देने की आवश्यकता है। उक्त अपील निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने शहर के नागरिकों से की कि भारत सरकार के स्वच्छता पोर्टल पर अधिक से अधिक संख्या में शहर के नागरिक ग्वालियर की स्व्चछता के बारे में सकारात्मक फीडबैक दें जिससे ग्वालियर को सर्वे में उच्च रैंक प्राप्त हो सके।
इस संबंध में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने निगम मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि वह शहर के अधिक से अधिक नागरिकों के बीच जाएं तथा उन्हें भारत सरकार के स्वच्छता पोर्टल पर शहर की स्वच्छता का फीडबैक देने के लिए प्रेरित करें। निगमायुक्त ने बताया कि शहर के नागरिक स्वच्छता पोर्टल के टोल फ्री नम्बर 1969 पर फीडबैक दे सकते हैं साथ ही स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले नागरिक अपने मोबाइल फोन पर स्वच्छता का एप डव्न्क् डाउनलोड कर अपने शहर की स्वच्छता का फीडबैक स्वच्छता पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

Share This News :