Home > अपना शहर ,
विभागीय समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने दिए अधिकारियों को निर्देश

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम मुख्यालय में बैठक लेकर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियेंा को दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर, श्री एपीएस भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि सर्वेक्षण के बाद भी अब सफाई व्यवस्था वैसी ही रहे जैसी चल रही है तथा सभी उसी प्रकार से कार्य करते रहें। बैठक में निगमायुक्त ने नगरोदय अभियान की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जाना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऋण योजनाओं में धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त की तथा सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने क्षेत्र की बैंको में संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

Share This News :