Home > अपना शहर ,
महापौर ने कुष्ठ आश्रम का किया भ्रमण

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज कुष्ठ दिवस के अवसर पर वार्ड क्र्रमांक 1 किशन बाग स्थित कुष्ठ आश्रम में पंहुचकर कुष्ठ रोगियों का हालचाल जाना तथा आश्रम में चल रहे विकास कार्यो को देखा। इस अवसर प र उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद श्री जगत ंिसह कौरव भी उपस्थित रहे।
वार्ड क्रामंक 1 किशन बाग में स्थित कुष्ठ आश्रम में आज महापौर श्री शेजवलकर ने पंहुचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया तथा कुष्ठ रोगियों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। वहीं आश्रम में पार्षद मौलिक निधि के विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही आश्रम में टूटी पानी की टंकी को ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य निर्देश दिए।

  

Share This News :