Home > अपना शहर ,
किला तलहटी में 31 जनवरी व 01 फरवरी को होगा अवैध निर्माणों का चिन्हांकन

8 व 9 फरवरी को हटाए जायेंगे अवैध अतिक्रमण 

उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर द्वारा दिए गए एक आदेश के परिपालन में किला तलहटी में स्थित अवैध निर्माण के चिन्‍हांकन की कार्रवाई 31 जनवरी व 01 फरवरी 2017 को की जायेगी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विजय राज ने बताया कि राजस्व विभाग एवं पुरातत्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा इन तिथियों में खेड़ापति कॉलोनी व उरवाई गेट क्षेत्र में अवैध निर्माण के चिन्हांकन की कार्रवाई की जायेगी।

      उन्होंने बताया कि चिन्हित किए गए अवैध निर्माण हटाने के लिये 8 व 9 फरवरी 2017 की तिथि निर्धारित की गई है। श्री विजय राज ने बताया कि इस कार्रवाई के संबंध में यदि कोई व्यक्ति आपत्ति, आदेश या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहता है तो वह पुरातत्व विभाग के कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लश्कर के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

Share This News :