Home > अपना शहर ,
क्षय रोग नियंत्रण के लिये सहरिया बहुल गाँव का सर्वेक्षण एक फरवरी से

सहरिया बहुल आदिवासी ग्रामों में क्षय रोग नियंत्रण के लिये जिले में 01 से 15 फरवरी तक सघन सर्वे अभियान चलाया जायेगा। जिले के चारों विकासखण्डों में ऐसे 142 गाँव चिन्हित किए गए हैं, जहाँ बहुतायत में सहरिया जनजाति के परिवार निवासरत हैं। इन गाँवों के सहरिया अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की कुल संख्या 53 हजार 552 है।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एस जादौन एवं जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी श्री गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इस अभियान को अंजाम देने के लिये दल गठित किए जा चुके हैं। ये दल एक फरवरी से प्रात: 7 बजे संबधित ग्रामों में पहुँचकर सर्वेक्षण का काम करेंगे।

अधिकारी द्वय ने बताया कि इन ग्रामों में प्रत्येक घर पर जाकर परिवार के सदस्यों की संख्या एवं क्षय रोग के संभावित मरीजों को चिन्हित किया जायेगा। संभावित मरीजों के खकार के नमूने कार्यकर्ताओं द्वारा नजदीकी खकार जाँच केन्द्र में भेजा जायेगा। खकार में क्षय रोग का कीटाणु पाए जाने पर उन मरीजों का डॉट्स पद्धति द्वारा उपचार किया जायेगा। जिन मरीजों की खकार रिपोर्ट निगेटिव आयोगी, उन्हें शासकीय वाहन से नजदीकी एक्स-रे केन्द्र में ले जाकर एक्स-रे किया जायेगा और एक्स-रे में क्षय रोग पाए जाने पर उनका भी डॉट्स पद्धति से उपचार किया जायेगा।

Share This News :