Home > अपना शहर ,
औद्योगिक सर्वेक्षण के लिये कलेक्टर ने दो वर्षीय रिपोर्ट माँगी

मध्यप्रदेश राज्य का वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (एएसआई) तैयार किया जा रहा है। इस सिलसिले में संबंधित विभागों से दो वर्षों (वर्ष 2014-15 से 2015-16 तक)  की वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (एएसआई) रिपोर्ट माँगी गई है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने यह रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में 15 फरवरी तक संयुक्त संचालक योजना एवं सांख्यिकी के कार्यालय में भेजने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

Share This News :