Home > अपना शहर ,
राज्य बीमारी सहायता निधि से कु. मंजू को 50 हजार रूपए की सहायता स्वीकृत

मध्यप्रदेश राज्य बीमारी सहायता निधि के अंतर्गत कु. मंजू माहौर को हृदय के वॉल्ब प्रत्यारोपण हेतु 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कु. मंजू माहौर उम्र 25 वर्ष पुत्री श्री भागीरथ माहौर निवासी न्यू अशोक कॉलोनी नदी पार टाल मुरार को हृदय रोग के एक वॉल्ब प्रत्यारोपण हेतु जीबी पंत नईदिल्ली अस्पताल में उपचार हेतु जिला बीमारी सहायता निधि से 50 हजार रूपए की सहायता स्वीकृत की गई है। उक्त राशि संबंधित चिकित्सालय जीबी पंत नईदिल्ली को सीधे ई-पेमेंट के माध्यम से भेजी गई है।

Share This News :