Home > अपना शहर ,
समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी हेतु पंजीयन प्रारंभ

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी वर्ष 2017-18 हेतु जिले के सभी खरीदी केन्द्रों पर नए सिरे से पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। शासन द्वारा इसकी अंतिम तिथि 14 फरवरी 2017 निर्धारित की गई है।

      जिला आपूर्ति नियंत्रक ग्वालियर ने जिले के सभी किसान भाईयों से अपील की है कि अपने आधारकार्ड, समग्र आईडी, ऋण पुस्तिका, बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति तथा मोबाइल नम्बर की जानकारी सहित खरीदी केन्द्र पर जाकर गेहूँ विक्रय हेतु अपना रजिस्ट्रेशन समय रहते करा लें।

Share This News :