Home > अपना शहर ,
वर्ष 2022 तक कोई भी बगैर मकान के नही रहेगा

वर्ष 2022 तक प्रदेश में जन्मे हर व्यक्ति के पास खुद का घर होगा। कोई भी गरीब बगैर मकान के नही होगा। खुद के घर के सपने को पूरा करने का काम प्रदेश सरकार करेगी। इसी बजट सत्र में हर गरीब को आवासीय जमीन उपलब्ध कराने केलिए कानून बनेगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चोहान ने रविवार को मुरैना जिले के रजौधा गांव में आयोजित रामकथा और कृषक हितग्राही सम्मेलन में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान की कल्पना साकार हो रही है।

      इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह श्योपुर मुरैना क्षेत्र के सांसद श्री अनूप मिश्रा, जौरा विधायक श्री सूवेदार सिंह रजौधा, सुमावली विधायक श्री सत्यपाल सिंह सिकरवार, सबलगढ विधायक श्री मेहरवान सिंह रावत, श्योपुर विधायक श्री दुर्गालाल विजय, कुक्कट पालन निगम के अध्यक्ष श्री मुंशीलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, मुरैना के महापौर श्री अशोक अर्गल, आयुक्त चंबल संभाग श्री शिवानंद दुवे, आईजी श्री उमेश जोगा सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

      सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि म.प्र. में जन्मे हर गरीब को रहने के लिए आवासीय जमीन देकर उसे मालिक बनायेंगे । साथ ही मकान बनाने के लिए सरकार 1 लाख 20 हजार रूपये, शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रूपये और यदि मालिक मकान बनाने के लिए स्वयं श्रम करेगा तो उसे मनरेगा की राशि देकर भी लाभान्वित किया जायेगा।

हर गरीब गंभीर बीमारी का ईलाज सरकार करायेगी

      मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब मध्यवर्ग के बीमार व्यक्ति का इलाज सरकार करायेगी। किसी भी गंभीर बीमार व्यक्ति को बगैर ईलाज के मरने नही देंगे । इसके लिए सरकार प्रदेश के प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य शिविर लगा रही है। मुरैना में भी 6 फरवरी से शिविर आयोजित होगा। उन्होने कहा कि इन शिविरो में कैंसर, हार्ड, कीडनी, सहित गंभीर बीमारों का उपचार अगर राज्य के बाहर होता है तो खर्च सरकार उठायेगी ।

धन के अभाव में कोई बच्चा बगैर पढाई के नही रहेगा

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि धन के अभाव में कोई भी बच्चा बगैर पढे नही रहेगा। गरीब और सामान्य वर्ग के बच्चो की पढाई का खर्च सरकार उठायेगी। किसी भी बच्चे का सरकार भविष्य खराब नही होने देगी । आई.ए.एस.,आईपीएस आई आई टी, इंजीनियर वैज्ञानिक चिकित्सक जैसी अखिल भारतीय परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोचिंग खर्च भी सरकार उठायेगी । श्री चौहान ने कहा कि कक्षा 12 वीं में 85 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सरकार ने लेपटॉप देने की व्यवस्था की है। उन्होने कहा कि 12 वी पास करके कालेजो में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन देने का कार्य भी सरकार कर रही है।

      सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद श्री अनूप मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चोहान के नेतृत्व में मुरैना ने विकास कार्यो में इतिहास रचा है। उन्होने कहा कि चाहे कैनाल के पक्की करण के काम हो या पगारा से पानी लाने की योजना सभी कार्य हुए है। सांसद श्री मिश्रा ने मौके पर कैलारस शुगर फेक्ट्री के चालू कराने की मांग करते हुए कहा कि सभी औपचारिकता पूर्ण कर कागज पहुंचा दिए गए है। सांसद श्री मिश्रा ने मौके पर बीरपुर से अटेर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग की बात भोपाल आ रहे है। केन्द्री भूतल परिवहन मंत्री श्री गढकरी से करने की मांग की । इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक श्री सूवेदार सिंह रजौधा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जौरा क्षेत्र में करोडो के विकास कार्य हो रहे है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी का हमेशा ही जौरा को आर्शीवाद मिलता रहा है। उन्होने कहा कि जोरा के 27 स्कूलों का उन्नयन तथा 11 हाईस्कूल मुख्यमंत्री जी द्वारा ही दिए गए है।

यह की घोषणाए

  • कैलारस शुगर मिल को प्रारंभ कराने के लिए हर प्रयास करूंगा ।
  • कैलारस में अगले शिक्षा सत्र से महा विद्यालय खुलेगा।
  • चंबल एक्सप्रेसवे के लिए केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से चर्चा करेंगे ।
  • पर्यटन को बढावा देने के लिए लिखी छाछ हेतु सडक निर्माण किया जायेगा।
  • भर्रा गांव में 11 केव्ही सब स्टेशन बनाया जायेगा।
  • सोन नदी पर स्टापडेम बनाने तथा पहाडगढ में तकनीकी परीक्षण के उपरांत तालाव बनाने तथा देव गांव में नवीन प्राथमिक विद्यालय खोलने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सूची में एक एक डेढ दो किलो मीटर की सभी सडको का निर्माण कराया जायेगा। उन्होने कहा कि विकास कार्यो में कोई कोर कसर नही छोडी जायेगी ।

किसान की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये की सहायता मिलेगी

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि कृषि कार्य के दौरान अगर किसी किसान की कोई दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो सरकार अब उसे 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देगी ।

दुष्कर्म करने वालों को फांसी देने की मांग की जायेगी

      नावालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दुराचारी को फांसी की सजा दी जाये इसके लिए केन्द्र सरकार के समक्ष मांग उठाई जायेगी ।

 

 

प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जायेगा

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थित जन समूह को शराब नही पीने का संकल्प दिलाया उन्होने कहा कि प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है । उन्होने कहा कि हम शराब प्रतिबंध से नही लोगों को संकल्प दिलाकर मध्यप्रदेश को नशा मुक्ति करेंगे। उन्होने कहा कि कोई भी शराब की नई दुकान नही खुलने देंगे ।

बेटियों को बेटों से कम नही समझे

      मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को बेटों से कम नही समझे उन्हे आगे बढने का अवसर दिया जाए उन्होने कहा कि आगामी शिक्षक एवं विभिन्न विभागों की भर्तीयों मे बेटियों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वन एवं पुलिस विभाग में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की सरकार ने व्यवस्था की है।

हर बच्चे को स्कूल भेजे

      मुख्यमंत्री ने सभी को संकल्प दिलाया कि हर बच्चा स्कूल जाए कोई भी बच्चा शिक्षा से बंचित न रहे । मुख्यमंत्री ने कहा कि टेलेंट बच्चा किसी भी जाति या समुदाय का हो उसे मेडीकल, इंजीनियरिंग, आई टी आई, कालेज में फीस की बजह से एडमिशन लेने से नही रोका जा सकेगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे बच्चो की फीस उनका मामा मुख्यमंत्री भरेगा ।

प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा जरूर जगाये

      मुख्यमंत्री ने सभी को संकल्प दिलाया कि प्रत्येक व्यक्ति एक वर्ष में एक पौधा जरूर लगाये । हरियाली जरूरी है, पेड है तो जीवन है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 7 करोड 3 लाख रूपये की लागत से

निर्मित होने वाले विकास कार्यो का किया शिलान्यास

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी एक दिवसीय मुरैना प्रवास के दौरान ग्राम रजौधा में रामकथा एवं कृषक हितग्राही सम्मेलन में 7 करोड 3 लाख 42 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 60 विकास कार्यो का शिलान्यास भी किया। मोके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच से ही विभिन्न कल्याण कारी योजना में लगभग 50 हितग्रहियो को लगभग सवा करोड रूपये की मदद उपलब्ध कराई ।

सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर द्वारा दूरभाष पर जनता को किया संबोधित

      सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अमृतसर से मोवाइल फोन से संबोधित कर आयोजित हो रही रामकथा पर सभी को बधाई शुभकामनाए दी ।

यह भी रहे उपस्थित

      इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अनूप भदौरिया, कलेक्टर श्री विनोद शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत खन्ना, सभापति श्री अनिल गोयल, पूर्व विधायक श्री शिवमंगल सिंह तोमर, सदस्य राज्य महिला आयोग, श्रीमती संध्याराय, साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, श्री हमीर सिंह पटेल, श्री केदार सिंह यादव, समस्त एसडीएम, निर्वाचित प्रतिनिधि सहित बडी संख्या में जोरा विधान सभा के महिला पुरूष एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

  

Share This News :