Home > अपना शहर ,
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रतिभाषाली छात्राओं को महापौर ने किया सम्मानित

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फोर्ट रोड के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए । इस अवसर पर उपसंचालक शिक्षा श्री एस पी शर्मा एवं पूर्व वरिष्ठ पार्षद श्री मनमोहन पाठक विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्राचार्य श्रीमती नलिनी ंिसह सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षकाएं एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। 

  

Share This News :