Home > अपना शहर ,
पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज चार लाख बच्चों को पिलाई जायेगी “जिंदगी की बूँद”

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 29 जनवरी रविवार को जिले के चार लाख शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जादौन ने बताया कि जिले भर में 2 हजार 272 बूथ बनाये गये हैं, जिसमें 73 सी टीम शामिल हैं, इसके अलावा 97 ट्रांजिट बूथ द्वारा जो कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड एवं 35 मोबाइल टीम के माध्यम से घूमंतू जातियां सड़क निर्माण, क्रेशर, ईंट भट्टों पर स्थित माइग्रेटिंग जनसंख्या में पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। इस अभियान में करीब 4 हजार 750 कर्मचारी व 280 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। जिला एवं प्रदेश स्तर से तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

      डॉ. आर के गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी जिला ग्वालियर द्वारा सभी पालकों से अपील की गई है कि बूथ दिवस 29 जनवरी 2017 पोलियो रविवार को अपने जन्म से पाँच वर्ष तक के बच्चों को अपने निकटतम पोलियो बूथ पर प्रात: 8 बजे से सायंकाल 5 बजे तक दो बूंद पोलियो वैक्सीन की खुराक अवश्य पिलायें।

Share This News :