Home > अपना शहर ,
हाउसिंग बोर्ड के कावेरी एन्क्लेव का भूमि पूजन आज

मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल द्वारा बनाए जा रहे कावेरी एन्क्लेव का भूमि पूजन कार्यक्रम 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे से केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह करेंगी।

      कार्यक्रम दर्पण कॉलोनी स्टेडियम के पास ठाठीपुर में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन तथा क्षेत्रीय पार्षद श्री दिनेश दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

Share This News :