Home > अपना शहर ,
कैशलेस व्यवस्था और डिजिटल ट्रांजेक्शन पर एक दिवसीय मेला 30 जनवरी को

विभिन्न शासकीय विभाग मेले में डिजिटल ट्रांजेक्शन प्रक्रिया से अवगत करायेंगे  

कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा डिजिटल ट्रांजेक्शन  à¤ªà¥à¤°à¤•्रिया से लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय मेले का आयोजन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के फैसिलिटेशन सेंटर में 30 जनवरी को प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का शुभारंभ केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे। मेले में दुग्ध महासंघ, विद्युत विभाग, कृषि विभाग और बैंकर्स को अपने-अपने स्टॉल लगाकर कैश रहित व्यवस्था की जानकारी देंगे और डिजिटल ट्रांजेक्शन के संबंध में भी लोगों को बतायेंगे।

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल द्वारा सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्यत: इस मेले में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। डॉ. गोयल ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जायेंगे। इसके साथ ही विभिन्न बैंकों और विभागों द्वारा कैशलेस व्यवस्था के संबंध में काउण्टर लगाकर लोगों को जानकारी दी जायेगी।

      कलेक्टर डॉ. गोयल ने नगर निगम, जिला पंचायत, विशेष क्षेत्र प्राधिकरण, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, उपसंचालक कृषि को अपने-अपने विभाग से संबंधित जनप्रतिनिधियों को मेले में उपस्थित होने का आग्रह करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही नगद रहित व्यवस्था से जुड़े आम लोगों से भी मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

Share This News :