Home > अपना शहर ,
ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का त्वरित सर्वे कराएँ – कमिश्नर श्री रूपला

कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने संभाग के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हाल ही संभाग के जिलों में हुई ओलावृष्टि एवं वर्षा के कारण खरीफ की फसलें नष्ट हुई है, इसके लिए राजस्व, कृषि, ग्रामीण विकास एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों का संयुक्त दल गठित कर प्रभावित ग्रामों मे भेजकर फसलों की क्षति का सर्वे कर आंकलन कराये। जिससे पीड़ित किसानों का राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के साथ-साथ फसल बीमा का लाभ मिल सके। कमिश्नर ने यह निर्देश शुक्रवार को शिवपुरी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए।

कमिश्नर श्री रूपला ने हितग्राही मूलक योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि अविवादित नामांतरण एवं वंटवारा के प्रकरणों का निराकरण अभियान के माध्यम से करें। इसके लिए पटवारियों की बैठके आयोजित कर समीक्षा भी करें। श्री रूपला ने सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त आवेदन पत्र एवं निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि एल-1 स्तर के अधिकारी अपने स्तर पर आवेदक से दूरभाष पर चर्चा कर समस्या के निराकरण की कार्यवाही करें। उनके स्तर पर निराकरण संभव न होने की स्थिति में अपने से वरिष्ठ अधिकारी एल-2 स्तर पर आवेदन भेजें। 

समय सीमा में सेवा उपलब्ध न कराने पर अधिकारियों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करें

कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि म.प्र.लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा समय सीमा के अंदर आवेदक को सेवाएं उपलब्ध नहीं कराई गई है एवं आवेदन समय सीमा के बाहर हो गये है। उन अधिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही करें। 

नल-जल  à¤¯à¥‹à¤œà¤¨à¤¾à¤à¤‚ बंद न रहे

श्री रूपला ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं नगरीय क्षेत्रों में नगर निकायों द्वारा पेयजल व्यवस्था हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि ऐसी नलजल योजनाए जिसमें पानी पर्याप्त है। लेकिन बिजली कनेक्शन या अन्य कारणों से बंद है। उन्हें तत्काल चालू कराये। खराब हेण्डपंपो की मरम्मत करने, राइजिंग पाईप बढ़ाने एवं स्पेयर पार्टस आदि सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था रखें। 

हितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्य समय -सीमा में प्राप्त करें

कमिश्नर श्री रूपला ने जिला अधिकारियों से विभागवार हितग्राही मूलक योजनाओं में प्राप्त लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बैंको से समन्वय बनाकर लक्ष्यों की पूर्ति समय सीमा के अंदर करें। उन्होंने वनाधिकार अधिनियम के तहत जिले में ऐसे वन अधिकार पत्र जो वितरण से शेष रह गए है। उनके वितरण की कार्यवाही करें। श्री रूपला ने जिले में विभिन्न निर्माण एजेंसियों द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर में बनाई जा रही सड़को का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से हो।

श्री रूपला ने जिले में आगामी 20 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद केंसर जांच एवं स्वास्थ्य शिविर को बेहतर व्यवस्थाये करने के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि जिले में नागरिकों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिलें। बैठक में डायवर्सन की बसूली, नक्शा तरमीम का कार्य, स्वाईल हेल्थ कार्ड ग्रामीण आवास योजना, पांच वर्ष में कृषकों की आय दोगुनी करना, टीकाकारण, छात्रवृत्ति का वितरण, उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना आदि की समीक्षा की गई।

Share This News :