Home > अपना शहर ,
जिला बदर एवं एनएसए के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करें

कमिश्नर श्री रूपला ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश 

ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री एस.एन.रूपला ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर क्षेत्र में संयुक्त भ्रमण करें। जिलाबदर एवं एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करें और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दें। श्री रूपला शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार, प्रभारी कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डे वन संरक्षक श्री आर.सी.कोरी, अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य सहित सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तहसीलदार एवं थानाप्रभारी आदि उपस्थित थे। 

कमिश्नर श्री रूपला ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाबदर के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करें और थाना प्रभारी यह भी सुनिश्चित करें कि जिलाबदर व्यक्ति जिले के अंदर एवं जिले से लगी अन्य जिलों की सीमाओं में प्रवेश न करें। एनएसए के तहत जिस दिन प्रकरण प्रस्तुत किया जाए, उसी दिन प्रकरण में कार्यवाही भी की जाए। प्रकरण प्रस्तुत करने के पूर्व कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक प्रकरणों की समीक्षा आवश्यक रूप से करें। à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को भी क्षेत्र का संयुक्त रूप से भ्रमण करने के भी निर्देश दिए। कानून व्यवस्था के मामले में संयुक्त रूप से घटना स्थल पर पहुंचकर प्रो-एक्शन लेकर कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिए कि छोटे-छोटे इश्यू पर कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए लोगो को समझाईस दें और राहत के प्रकरणों में तुरंत वितरण की कार्यवाही करें। 

कमिश्नर श्री रूपला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थाओं के आसपास असमाजिक तत्व एकत्रित न हो। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रकरणों में चालान प्रस्तुत करने के लिये राजस्व अधिकारी पृथक से जाति प्रमाण पत्र भी देने की कार्यवाही करें। श्री रूपला ने कहा कि जिलो में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु आयोजित होने वाली क्राइम एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक एक ही दिन रखी जाए। जिसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएसए के प्रकरण किसी भी हालत में लंबित न रहे, 107, 116 के प्रकरणों में ठोस कारण होने पर ही बाउण्ड ओवर की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने वाले आरक्षक से लेकर थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Share This News :