Home > अपना शहर ,
दिवंगतों को शोक संवेदना व्यक्त कर निगम परिषद की बैठक 9 फरवरी दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

नगर निगम परिषद की बैठक आज दोपहर 3 बजे सभापति श्री राकेश माहौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा निगम परिषद के लिए नियुक्त किए गए विधायक प्रतिनिधि श्री कौशल बाजपेयी का निगम परिषद में स्वागत किया गया।
बैठक में विगत दिनों दिवंगत हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भगवती प्रसाद मुखरैया जी, पार्षद श्री बृजेश गुप्ता की माताजी श्रीमती निर्मला गुप्ता जी, पत्रकार श्री प्रवीण मिश्रा जी की माताजी श्रीमती कलावती मिश्रा जी, शहीद जवान श्री रामनरेश श्रीवास जी एवं पूर्व पार्षद श्री मुकीम शेरखान जी तथा कश्मीर में बर्फ में दबकर शहीद हुए जवानों के निधन पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति श्री राकेश माहौर, नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षित, पार्षद श्री दिनेश दीक्षित, श्री चंदूसेन जी सहित पूरे सदन ने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात बैठक 9 फरवरी 2017 को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

Share This News :