Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के तहत नगर निगम 1 फरवरी, 12 फरवरी एवं 28 फरवरी 2017 को कराएगा गरीब कन्याओं के विवाह

नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत 1 फरवरी 2017 बसंत पंचमी एवं 12 फरवरी व 28 फरवरी 2017 फुलेरा दोज को सर्वजातीय सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन का आयोजन फूलबाग स्थित बारादरी में किया जा रहा है। इस विवाह समारोह में अपने बच्चों के विवाह कराने के लिए नागरिकगण नगर निगम की जनकल्याण शाखा में आवेदन जमा कर सकते हैं।
यह जानकारी नोडल अधिकारी जनकल्याण डाॅ अतिबल ंिसह यादव ने देते हुए बताया कि ग्वालियर सीमा अन्तर्गत निवास करने वाले नागरिक अपने बच्चों के विवाह के लिये कन्या एवं वर के तीन- तीन फोटो, उम्र संबंधी दस्तावेज ( मार्कसीट, पेनकार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, मप्र के मूलनिवासी प्रमाणपत्र ), राशनकार्ड पोर्टल आईडी सहित प्रस्तुत करना होगें उक्त दस्तावेज न होने पर सिविल सर्जन का आयु संबंधी मेडीकल प्रमाण पत्र, वर वधु के निवास संबंधी प्रमाण पत्र, यदि वर-वधु विकलांग हैं तो विकलांग प्रमाणपत्र, कन्या के राष्ट्रीयकृत बैंक की पास बुक की छायाप्रति आवेदन पर वर एवं कन्या दोनो स्थायी मोबाईल नम्बर, तथा वर के निवास स्थान पर शौचालय होने का प्रमाणी करण संलग्न करें एवं वर के घर में शौचालय होने का प्रमाणपत्र।
डाॅ. यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित राशि तथा अन्या सामान के साथ ही शासन की ओर उपहार स्वरूप स्मार्ट मोबाइल फोन भी प्रदाय किया जायेगा नागरिक अपने से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय एवं सिटीसंेटर स्थित निगम के प्रशासनिक भवन की जनकल्याण शाखा रूम न0 6 से आवेदन फार्म प्राप्त कर वही जमा कर सकते है।

Share This News :