Home > अपना शहर ,
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में निगम की चल प्रदर्शनी को मिला द्वितीय स्थान, अतिथियों ने की सराहना

णतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में एस. ए एफ. ग्राउण्ड पर एक चल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व प्रभारी मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन एवं अतिथियों ने नगर निगम की प्रदर्शनी की सराहना करते हुए निगम की प्रदर्शनी को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। नगर निगम की ओर से पुरस्कार जनसम्पर्क अधिकारी श्री केशव ंिसंह चैहान ने प्राप्त किया।
नगर निगम द्वारा तैयार की गई चल प्रदर्शनी में सबसे आगे फायर बिग्रेड के दो वाहन थे जिसमें वाटर मिक्स सिस्टम मोटर साइकिल जो कि विद्युत से लगी आग को बुझाने के काम आती है तथा दूसरा वाहन क्विक रिसपांस व्हीकल था जो कि छोटा चार पहिया वाहन है तथा यह वाहन गली मोहल्लों जहां बडी गाडी नहीं पंहुच पाती वहां तत्काल पंहुचकर अग्नि दुर्घटना पर काबू पाने में सक्षम है। इसके पश्चात नगर निगम ग्वालियर द्वारा अमृत सिटी परियोजना के तहत शहर में प्रस्तावित कार्यों को लेकर विशेष रुप से माॅडल वाहन तैयार किया गया। जिसमें शहर की सीवरेज व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था एवं उन्नत पार्क आदि को बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया गया, इसके पश्चात चल रहे वाहन को निगम द्वारा शहर में अत्याधुनिक यातायात व्यवस्था के लिए प्रायोजित बस का माॅडल तैयार किया गया थो जो कि प्रदूषण रहित, कैशलेस सुविधा युक्त तथा फुली एयरकूल्ड तथा अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसजिज्त बस के माॅडल रुप में तैयार किया गया था जिसे अतिथियों द्वारा बहुत ही सराहा गया।
खुले में शौच मुक्त ग्वालियर के लिए चैकस निगम
इसके पश्चात नगर निगम द्वारा चल प्रदर्शनी में ग्वालियर शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए किए गए प्रयासों एवं निगरानी का मंचन किया जिसमें एक व्यक्ति खुले में शौच के लिए जैसे ही बैठता है तो निगम के निगरानी समिति के सदस्य उसे सीटी बजाकर तत्काल उठा देे हैं तथा खुले में शौच न करने की समझाईश देते हैं साथ ही शहर में गाजरखास एवं खरपतवार को काटने के लिए निगम द्वारा मंगाई गई मशीनों का भी प्रदर्शन किया गया। निगम के इस मंचन को अतिथियों की जमकर सराहना मिली। वहीं इसके पश्चात निगम को मिला खुले में शौच मुक्त का प्रमाण पत्र भी प्रदर्शनी में दिखाया गया था।
स्वच्छता का संदेष देने चलाया जागरुकता अभियान
नगर निगम द्वारा चल प्रदर्शनी में ग्वालियर शहर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता अभियान की भी एक झांकी प्रदर्शित की गई जिसमें कठपुतली शो के माध्यम से स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागृत करना तथा मैजिक साइकिल से स्वच्छता का संदेश देना एवं स्वच्छता रथ के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देने की चल प्रदर्शनी निकाली गई जिसे मुख्य अतिथि व अन्य सभी अतिथियों एवं आमजनों द्वारा सराहा गया तथा तालियों बजाकर प्रोत्साहित किया गया।

    

Share This News :