Home > अपना शहर ,
नारायणकृष्ण शेजवलकर प्रषासनिक भवन पर महापौर एवं परिषद कार्यालय पर सभापति ने किया झंडावंदन

68वें गणतंत्र दिवस समारोह पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने स्व. श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन निगम मुख्यालय सिटीसेंटर एवं टाउनहाॅल पर ध्वाजारोहण किया। इस अवसर पर श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन पर अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर, श्री एपीएस भदौरिया, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों सहित अनेक विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित गणवेश में उपस्थित थे। वहीं निगम के सभापति श्री राकेश माहौर ने परिषद कार्यालय जलविहार पर ध्वाजारोहण किया।
इस अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं सभापति श्री राकेश माहौर ने शहरवासियों एवं निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुये शहर को स्वच्छ रखने एवं शहर विकास के लिये एकजुट होकर दलगत भावना से उपर उठकर टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करने का आव्हान किया। जिससे हमारा शहर ग्वालियर एक अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट शहर के रुप में स्थापित हो सके।

  

Share This News :