Home > अपना शहर ,
सेना के जाबाजों ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

देश की सेवा के लिये कठिन तपस्या से युक्त एवं पूर्ण रूप से अनुशासित संस्था भारतीय सेना के जाबाजों ने स्कूली बच्चों की भागीदारी से गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और आसमान में रंगीन गुब्बारे छोड़े गए। यह कार्यक्रम कर्नल समीर सुधीर कुमार के मुख्य अतिथि में आयोजित हुआ।  गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को मुरार कैन्ट इलाके में हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

     गणतंत्र दिवस के मौके पर यहाँ गोले के मंदिर के समीप आर्मी एरिया में स्थित माउण्ट लिटरा जी स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लगभग 300 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेना के नवीन अफसरों और बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर पेंटिंग, वाद-विवाद एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ भारत अभियान पर केन्द्रित गतिविधियों के साथ हुआ। यह स्कूल जल्द ही आवासीय स्कूल में तब्दील होने जा रहा है, जिसमें आस-पास के छोटे कस्बों और गाँवों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

Share This News :