Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा. माध्यमिक विद्यालय मुरार के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होंगी। श्रीमती माया सिंह अपरान्ह 4 बजे जीवाजीगंज में खादी ग्रामो़द्योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

      नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाई जाने वाली दर्पण कॉलोनी में कावेरी एन्क्लेव के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 3 बजे विधायक कप और खो-खो प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगी।

Share This News :