Home > अपना शहर ,
राष्ट्रीय ध्वज निर्माण कार्यशाला का आयोजन आज

मध्यभारत खादी संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ध्वज निर्माण कार्यशाला का लोकार्पण 28 जनवरी को सायं 4 बजे केन्द्रीय मंत्री लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम भारत सरकार राज्य मंत्री श्री गिरिराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है।

      कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश की नगरीय विकास एवं अवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन खादी सदन जीवाजीगंज में सायं 4 बजे से किया जायेगा।

Share This News :