Home > अपना शहर ,
भारत पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

गणतंत्र दिवस की संध्या पर देशभक्ति को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम व्यापार मेला प्राधिकरण परिसर स्थित फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित किया गया।

     कार्यक्रम में साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार, एसडीएम श्री शिवराज वर्मा सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में मेला सेलानी, शासकीय कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित थे।

     सांस्कृतिक संध्या की कड़ी में संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन की ओर से फैजाबाद उत्तरप्रदेश से आईं श्रीमती वंदना मिश्रा और उनके दल द्वारा देशभक्ति पर आधारित फिल्मी और अन्य गीत, गजल व सूफीयाना कब्बालियों की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने सराहा। कार्यक्रम में ग्वालियर की नृत्यांगना कु. शर्मा द्वारा “कत्थाक नृत्य” की प्रस्तुति भी दी।

     इसके बाद शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, होमगार्ड विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

  

Share This News :