Home > अपना शहर ,
शासकीय कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया

गणतंत्र दिवस समारोह सम्पूर्ण जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह कम्पू स्थित एसएएफ ग्राउण्ड पर आयोजित किया गया। जहाँ पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही शासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।

     नगर निगम मुख्यालय पर महापौर श्री नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव, मोतीमहल स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय पर संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला, कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री डी डी शाक्यवार ने पड़ाव स्थित सूचना केन्द्र पर  ध्वजारोहण किया।

     जिले के अन्य जनपद मुख्यालयों के साथ ही शासकीय कार्यालयों और स्कूलों में भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

Share This News :