Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री ने अमर सेनानियों की प्रतिमाओं पर अर्पित किए श्रृद्धा-सुमन

प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण से पूर्व स्वतंत्रता आंदोलन के अमर सेनानियों की प्रतिमाओं पर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए।

      श्री बिसेन ने मुख्य समारोह से पूर्व सात नंबर चौराहे पर स्थित सरदार भगत सिंह, फूलबाग स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान स्थली, सुभाष मार्केट चौराहे पर स्थित अमर शहीद, हेमूकालानी और सर्राफा बाजार स्थित अमरचंद वाठिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के संगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र बरूआ, जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और शहीदों के परिजन उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री ने सेनानियों और उनके परिजनों के साथ किया स्वल्पाहार

      गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके परिजनों, कारगिल शहीदों और लोकतंत्र के प्रहरी को शॉल-श्रीफल द्वारा सम्मानित करने के उपरांत प्रभारी मंत्री श्री बिसेन द्वारा व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में एक सुरूचि स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया। जिसमें उन्होंने सेनानियों, उनके परिजनों के साथ स्वल्‍पाहार लिया तथा परिवार के कुशल क्षेम भी जाने। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन शहीदों और उनके परिजनों के त्याग के प्रति हम सभी को कृतज्ञ रहना चाहिए और जहाँ तक संभव हो, इनकी हर संभव मदद करने का प्रयास भी करना चाहिए।

      इस स्वल्पाहार में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, संगठनों के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व प्रेस-मीडिया के लोग भी सम्मिलित हुए।

Share This News :