Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने बच्चों के साथ लिया सुरूचि भोज

गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर जिले के सभी  शासकीय स्कूलों में बच्चों के लिये विशेष सुरूचि भोज का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत गोला का मंदिर थाना के समीप स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय सातवीं बटालियन में आयोजित हुए विशेष भोज में शामिल हुए। भोजन मंत्र के साथ प्रारंभ हुए इस सुरूचि भोज में प्रभारी मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और बच्चों ने खीर, पूड़ी के साथ-साथ लड्डू का आनंद भी लिया।

विशेष भोज में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव व उपाध्यक्ष श्री शांतिशरण गौतम, संगठन मंत्री श्री शैलेन्दु बरूआ, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर डॉ. संजय गायेल, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह  à¤¤à¤¥à¤¾ अपर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।

स्कूल की वाउण्ड्रीवॉल व बिजली पानी की व्यवस्था के निर्देश

      सुरूचि भोज के उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा माध्यमिक विद्यालय की वाउण्ड्रीवॉल न होने और प्राथमिक विद्यालय में बिजली और पानी की समस्या प्रभारी को बतलाए जाने पर उनके द्वारा विद्यालय की वाउण्ड्रीवॉल तुरंत बनावाए जाने तथा प्राथमिक विद्यालय में बिजली, पानी और पुताई के लिये 8 हजार रूपए की राशि स्वीकृत करने के निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय गोयल और जिला शिक्षा अधिकारी श्री विकास जोशी को मौके पर ही दिए।

परशुराम समाज कल्याण शिक्षा समिति के छात्रों ने भी किया मंत्री का स्वागत

      माध्यमिक विद्यालय सातवीं बटालियन में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये जा रहे प्रभारी मंत्री का परशुराम समाज कल्याण शिक्षा समिति के छात्रों ने फूलमाला और गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने बच्चों के साथ ग्रुप फोटोग्राफ भी करवाया।

Share This News :