Home > खास खबरे,
डेब्यू मैच में ही विवादों में आए परवेज रसूल, राष्ट्रगान के दौरान चबाते रहे चुइंग गम!

ग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल विवादों में आ गए हैं. टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जुड़े कश्मीरी क्रिकेटर रसूल डेब्यू मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान कुछ चबाते (सोशल साइट पर चुइंग गम चबाने का दावा किया जा रहा है) दिखाई दे रहे थे. उनकी ये हरकत लाइव कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के बाद वे क्रिकेट फैन्स के निशाने पर आ गए हैं. गणतंत्र दिवस के दिन ऐसी हरकत होने से फैन्स और ज्यादा भड़क गए और ट्विटर पर जमकर कमेंट्स किए.

एक फैन ने लिखा, क्या चुइंग गम चबाना नेशनल एंथम से ज्यादा जरूरी था?

Share This News :