Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ग्वालियर प्रवास पर मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ग्वालियर प्रवास पर हैं। श्री बिसेन ग्वालियर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

      प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 26 जनवरी को प्रात: 8.55 बजे एसएएफ ग्राउण्ड पर आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। तथा प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन करेंगे। प्रभारी मंत्री समारोह स्थल पर ही जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र के प्रहरियों का सम्मान भी करेंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री प्रात: 11.30 बजे व्हीव्हीआईपी सर्किट हाउस में आमंत्रित अतिथियों के साथ स्वल्पाहार लेंगे। दोपहर एक बजे गोले के मंदिर थाने के सामने स्थित सातवीं बटालियन शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री सायंकाल 7 बजे मेला परिसर के फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित भारत पर्व समारोह में भी शिरकत करेंगे। प्रभारी मंत्री भारत पर्व के उपरांत रेलमार्ग द्वारा गोंदिया महाराष्ट्र के लिये प्रस्थान करेंगे।

प्रभारी मंत्री देंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में स्वल्पाहार

जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन द्वारा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के उपरांत प्रात: 11.30 बजे व्हीआईपी सर्किट हाउस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों, लोकतंत्र के प्रहरियों को सम्मान में स्वल्पाहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Share This News :