Home > अपना शहर ,
वाहन चालकों के लिये “सारथी श्री” पुरस्कार आवेदन पत्र आमंत्रित

प्रदेश के परिवहन आयुक्त डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा है कि परिवहन विभाग द्वारा चालकों को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से मोटरयान चालक-परिचालक कल्याण योजना 2015 प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के सर्वश्रेष्ठ परिवहन यान चालकों में से एक चालक को सारथी श्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। जिसमें से एक लाख रूपए की राशि श्रेष्ठ चालक को प्रदाय की जायेगी।

श्रेष्ठ चालकों से उक्त पुरस्कार के लिये आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। पुरस्कार हेतु जो भी चालक इस संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत करना चाहते हैं वे इस संबंध में जारी की गई नियमावली एवं आवेदन का प्रारूप संबंधित जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं और इसे विभाग की वेबसाइट www.mptransport.org पर भी देखी जा सकती हैं। आवेदन पत्र 15 फरवरी 2017 तक संबंधित जिले के परिवहन अधिकारी के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

Share This News :