Home > अपना शहर ,
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ग्रीनवुड स्कूल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बच्चों की हौसला अफजाई की 

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने दीनदयालनगर में ग्रीनवुड स्कूल द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री जबर सिंह, ग्रीनवुड स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक उपस्थित थे।

      नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी तथा उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिये सभी स्कूलों को इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए।

      कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्तिपूर्ण गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुत कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्रीमती माया सिंह ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

  

Share This News :