Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने दी गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनायें

जिले के प्रभारी मंत्री एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा है कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की हम सबको रक्षा एवं पालन करना है।

मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एवं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल संचालन में हम कीर्तिमान इतिहास रच रहे हैं। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष महोत्सव गरीब कल्याण वर्ष “अंत्योदय” के मूल सिद्धांत प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री माइक्रो एरीगेशन प्लान, उज्ज्वला योजना, गरीब परिवारों की नि:शुल्क गैस कनेक्शन, मध्यप्रदेश शासन मंडी बोर्ड निधि से किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से कृषि कार्य करते समय मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए मृतक कृषक परिवार के उत्तराधिकारी को सहायता, आरबीसी 6-4 अंतर्गत व्यक्ति की मृत्यु होने पर दी जाने वाली राशि बढ़ाकर 4 लाख किया जाना, कानून में प्रावधान कर मध्यप्रदेश में जन्म प्रत्येक उस व्यक्ति, परिवार को जिनके पास स्वयं का अथवा पट्टा का भू-खण्ड नहीं है।  30x30 = 900 वर्गफुट भूखण्ड प्रदान करने का एतिहासिक फैसला कर मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रृद्धांजलि दी है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला कर दुनिया के सामने भारत के मान सम्मान को बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष एवं युद्ध लड़ रहे हैं तथा हम कैशलेस ट्रांजेक्शन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पूरा देश सुशासन की मजबूत पहल पर उनका अभिनंदन करता है। पूज्य महात्मा गाँधी के ग्रामराज पंचायतीराज व्यवस्था को और शक्ति सम्पन्न बनाते हैं। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, ग्रामोदय, भारत उदय एवं नगरोदय अभियान, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नि:शुल्क शिक्षा उच्चांक आने पर उच्च शिक्षा हेतु गरीब बच्चों की शतप्रतिशत फीस की व्यवस्था, कोचिंग व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं कृषकों को लाभ का धंधा बनाकर 2022 तक कृषि आय को दुगना करना हमारा संकल्प है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त मिले एवं न्यायपालिका, कार्यपालिका विधायिका का पूरा पालन करते हुए देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों, वीरांगना एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा लोकतंत्र के सेनानी सहित दिवंगत महापुरूषों का शत-शत वंदन अभिनंदन। इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया सहित जिला, प्रदेश तथा देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनायें।

Share This News :