Home > अपना शहर ,
कमलाराजा और जयारोग्य हॉस्पिटल में विभिन्न कार्यों के लिये पौने 5 करोड़ रूपए से अधिक की स्वीकृतियाँ जारी

कमिश्नर श्री रूपला ने की मेडीकल कॉलेज में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा 

कमलाराजा और जयारोग्य हॉस्पिटल में विभिन्न कार्यों एवं उपकरणों की खरीदी के लिये पौने 5 करोड़ रूपए से अधिक की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसमें 3 करोड़ 24 लाख 77 हजार रूपए की लागत से सिविल वर्क कराए जायेंगे। इन कार्यों को कराने के लिये 15 मार्च तक की समय-सीमा तय की गई है। एक करोड़ 14 लाख 58 हजार रूपए व्यय करके बिजली संबंधी कार्यों को पूर्ण कराया जायेगा। 26 लाख 64 हजार रूपए स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में ऑक्सीजन पाइप लाईन एवं सम्पूर्ण परिसर को शीतल बनाए रखने के लिये 47 एसी खरीदने की स्वीकृति और बाल रोग में एसएनसीयू, पीआईसीयू में स्थापित ऑक्सीजन गैस पाइपलाईन के नवीनीकरण के लिये 7 लाख 80 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

      यह जानकारी ग्वालियर संभाग के कमिश्नर एवं गजराराजा चिकित्सालय महाविद्यालय स्वशासी समिति के अध्यक्ष श्री शिवनारायण रूपला ने दी। श्री रूपला बुधवार को मेडीकल कॉलेज के सभाकक्ष में केआरएच समूह में चल रहे स्वास्थ्य संबंधी विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस एन अयंगर, जेएएच समूह के अधीक्षक एवं संयुक्त संचालक डॉ. जे एस सिकरवार, कार्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत रस्तोगी, सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओ पी जाटव सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

      कमिश्नर श्री रूपला ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री और ईएण्डएम के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि उनके जीर्णोद्धार के लिये स्वीकृत 3 करोड़ 24 लाख के कार्य और एक करोड़ 14 लाख रूपए के बिजली संबंधी कार्यों को 15 मार्च तक पूर्ण हो जाएँ। इन सभी कार्यों में जो भी कार्यवाही होना हो वे शीघ्र पूरी हो जाए। कमिश्नर ने ईएण्डएम के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग के स्वीकृत हो रहे 26 लाख 64 हजार रूपए से सम्पूर्ण परिसर क्षेत्र को शीतल बनाए रखने के लिये  47 एसी खरीदने की कार्यवाही शुरू की जाए। अभी से वर्कआउट कर लें। यह पैसा एनएचएम से स्वीकृत होकर उपलब्ध है। उन्होंने वित्त अधिकारी को निर्देश दिये कि जैसे ही ईएण्डएम से पैसे की माँग आए तत्काल पैसा उपलब्ध कराया जाए। इसी तरह बाल रोग विभाग को ऑक्सीजन गैस पाइप लाईन के नवीनीकरण कार्यों के लिये प्राप्त होने वाली 7 लाख 80 हजार रूपए के वर्कआउट की तैयारी कर लें।

दवाईयों की कमी महसूस न हो

      कमिश्नर श्री रूपला ने पूर्व के आदेशों को दोहराते हुए कहा कि हॉस्पिटल में दवाईयों की कमी महसूस न हो। वित्त अधिकारी तत्काल बजट लेकर आए ताकि दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में इतनी मेडिसिन खरीद कर रखें कि इसकी पूर्ति अगले वित्तीय वर्ष के तीन माह यानी जून 2017 तक हो सके। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि चालू वित्तीय वर्ष में 8 करोड़ रूपए दवाईयों की खरीदी पर बजट उपलब्ध  à¤¹à¥à¤† है तो अगले वर्ष के लिये इसे बढ़ाकर लगभग 11 करोड़ रूपए बजट की मांग की जाए।

पलंगों का पुन: निर्धारण हो

      कमिश्नर ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वार्डों में लगे पलंगों का पुन: निर्धारण हो। उन्होंने कहा कि कई वार्डों में पलंगों की कमी है तो कई वार्डों में पलंगों की संख्या अधिक है, जिनका उपयोग भी नहीं हो रहा है। जहाँ, पलंगों की कमी है वहाँ पलंग लगाए जाएँ। इनके बिस्तर भी साफ सुधरे हो। तकिया, चादर, गद्दे, कटे-फटे नहीं हों। अगर चादर, गद्दे खरीदने की जरूरत है तो तत्काल खरीदने की कार्रवाई करें। बजट नहीं है तो बजट मंगवाएँ। लेकिन कटे-फटे गंदे बिस्तर नहीं होना चाहिए।

निर्धारित सूची के अंदर ही दवाईयाँ लिखें

      कमिश्नर श्री रूपला ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे ओपीडी में निर्धारित 35 दवाईयों को ही लिखें। अगर सूची के अलावा अन्य दवाईयों की जरूरत है तो चिकित्सक गुलाबी पर्चे पर नहीं लिखें। इसके लिये सफेद मेन पर्चे पर दवाई लिखते समय मरीज को समझाईश भी दें कि यह सूची की दवाई नहीं है, बाहर से खरीदना होगी। कमिश्नर ने सभी विभागाध्यक्षों से यह भी कहा कि ओपीडी की 35 और 161 दवाईयों की सूची के अलावा अन्य दवाईयों की जरूरत है, जो सूची में नहीं है। लेकिन कार्पोरेशन की 1100 दवाईयों की सूची में हैं तो इसकी मांग विभागाध्यक्ष मांग पत्र में कराके दवाईयों को खरीदवाने की कार्रवाई करें।

Share This News :