Home > अपना शहर ,
भारत पर्व में फैजाबाद का दल देगा लोक गायन की प्रस्तुति

गणतंत्र दिवस की सांध्य बेला में होगा रंगारंग “भारत पर्व” का आयोजन 

गणतंत्र के महापर्व 26 जनवरी की सांध्य बेला में “भारत पर्व” के तहत देशभक्ति के तराने गूँजेंगे। वहीं भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत लोकनृत्य प्रस्तुति भी जाने-माने कलाकार करेंगे। रंगारंग भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी के सायंकाल 7 बजे प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन के मुख्य आतिथ्य में मेला स्थित फैसिलिटेशन सेंटर में शुरू होगा।

इस आयोजन में फैजाबाद उत्तरप्रदेश का सुप्रसिद्ध दल लोक गायन की प्रस्तुति देगा। सुश्री वंदना मिश्रा के निर्देशन में सात सदस्यीय दल द्वारा यह प्रस्तुति दी जायेगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों को भी इस मौके पर सम्मान पत्र वितरित किए जायेंगे।

Share This News :