Home > अपना शहर ,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनंतिम सूची जारी 30 जनवरी माँगे दावे-आपत्ति

एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रं.1 के अंतर्गत वार्ड क्रं.1 से 5 तक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रिक्त पदों की पूर्ति के लिये चयन समिति द्वारा अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। सूची से संबंधित दावा-आपत्ति 30 जनवरी 2017 तक मांगे गए हैं। दावे-आपत्ति के आवेदन कार्यालयीन समय में इमली चौक मोतीमहल स्थित परियोजना कार्यालय शहरी क्रं.1 में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

Share This News :