Home > अपना शहर ,
कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण तत्काल करें

कमिश्नर ग्वालियर श्री शिवनारायण रूपला ने सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी करके निर्देशित किया है कि कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उनके क्लेम सहित अन्य कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहें।

      उपायुक्त राजस्व द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में एजेण्डा प्राप्त हुए है, जिन्हें विभागवार भेजकर निर्देशित किया है कि संबंधित समस्याओं का निराकरण करके पालन प्रतिवेदन संभागीय आयुक्त कार्यालय सहित संबंधित कर्मचारी संगठन (संघों) को भिजवाना सुनिश्चित करें।

Share This News :