Home > अपना शहर ,
राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

राज माता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर छत्री स्थित उनकी समाधि पर प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और प्रदेश की नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, महापौर ग्वालियर श्री विवेक नारायण शेजवलकर प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुभाष भगत ने पुष्पांजलि अर्पित की । इस दौरान भजनों की प्रस्तुति भी की गई

      प्रदेश के संगठन मंत्री श्री सुभाष भगत ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है । वे कर्मठ शक्ति स्वरूपा थीं। उनके त्याग, ममता और उनके यौद्धा स्वरूप के कारण ही संगठन को मजबूती मिली ।

      श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर श्री विवेक शेजवलकर ने भी राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन पर प्रकाश डाला ।

      इस अवसर पर ग्वालियर विशेष मैला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, पूर्व मंत्री श्री ध्यानेन्द्र सिंह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शर्मा, साडा के पूर्व अध्यक्ष श्री जय सिंह कुशवाह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Share This News :