Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह 26 जनवरी को मुरैना में करेंगी ध्वजारोहण

27 व 28 जनवरी को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगी शामिल 

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 26 जनवरी को मुरैना में ध्वजारोहण करेंगी। इसके साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर ग्वालियर आयेंगी। श्रीमती माया सिंह सायं 6 बजे ग्वालियर व्यापार मेले में शिल्प बाजार में “हमारी बिटिया” सेल्फी अवार्ड कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

      श्रीमती माया सिंह 27 जनवरी को प्रात: 10 बजे जिला चिकित्सालय मुरार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगी। इसके पश्चात 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा. माध्यमिक विद्यालय मुरार के वार्षिकोत्सव समारोह में तथा दोपहर 3.30 बजे चेतना स्कूल मुरार के वार्षिकोत्सव समारोह रामलीला मैदान कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Share This News :