Home > अपना शहर ,
महापौर एवं सभापति ने शहरवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा शहर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने एवं ग्वालियर को विकास में अग्रणी करने के लिए जनसहयोग की अपील की।
महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिकों को बधाई देते हुये कहा कि यह पर्व देश के संविधान को नमन करने का पर्व है तथा यह पर्व हमें देश के ऐसे वीर जवानों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर कर हमें एक स्वतंत्र गणतंत्र में जीने का अधिकार दिया। हम सबको आज के दिन अपने देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं उन वीरों की कुर्बानी को याद करते हुये देश प्रेम की भावना रखकर एक दूसरे के प्रति स्वाहार्ध पूर्ण वातावरण निर्मित करना चाहिये तथा देश के विकास में सहयोग करना चाहिए।
सभापति श्री राकेश माहौर ने भी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर नागरिकों को शुभकामनाये देते हुये कहा कि यह गणतंत्र की एकता अखंडता का पर्व है। यह पर्व हमें यह संकल्प याद दिलाता है कि हमें अपने नगर, प्रदेश एवं देश के लिये कृत संकल्पित होकर कार्य करना चाहिये।

Share This News :