Home > अपना शहर ,
निगम मुख्यालय पर महापौर एवं परिषद भवन पर सभापति करंेगे झंडावंदन

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2017 को फूलबाग स्थित महापौर कार्यालय जलविहार में प्रातः 7.30 बजे झंडावंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभापति श्री राकेश माहौर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जावेगा। वहीं प्रातः 8.00 बजे सिटीसेन्टर स्थित नगर निगम के श्री नारायणकृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन निगम मुख्यालय पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जावेगा। इसके पश्चात प्रातः 08.30 बजे महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा महाराज बाड़ा स्थित टाऊन हाॅल पर राष्ट्रीय ध्वज एवं निगम ध्वज फहराया जावेगा। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी एवं समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। 

Share This News :