Home > अपना शहर ,
मजदूरी कार्ड के लिए छावनी क्षेत्र मुरार में लगे शिविर में 185 निर्माण श्रमिकों ने कराया पंजीयन

नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर उदय अभियान के तहत शहरी आजीविका मिशन के हितग्राही, निर्माण कार्य में लगे अपंजीकृत निर्माण श्रामिकों, भवन मजदूरों के पंजीयन के लिए निगम द्वारा जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज मंगलबार को छावनी क्षेत्र मुरार में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 185 निर्माण श्रमिकों ने मजदूरी कार्ड के लिए अपना पंजीयन कराया। शिविर के दौरान मुरार छावनी क्षेत्र के 6 पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

Share This News :