Home > अपना शहर ,
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिषन के तहत 42 लोगों को दिलवाया रोजगार

नगर निगम ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एनयूएलएम के तहत विभिन्न विधाओं में शहर के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। जिसके तहत आज 42 प्रशिक्षणार्थियों को दो कम्पनियों में नौकरी दिलवाई गई। नोडल अधिकारी जनकल्याण डाॅ अतिबल सिंह योदव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत दिलाए जा रहे प्रशिक्षण के अंर्तग्त आज 20 प्रशिक्षणार्थियों को यूरेका फोब्र्स कम्पनी एवं 22 प्रशिक्षणार्थियों को वन प्आइंट वन सोल्यूशन कंपनी में रोजगार दिलाया गया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न विधाओं में रोजगार दिलवाया गया जिसके पत्र सभी को आज प्रदान किए गए। इस अवसर पर सिटी मिशन मैनेजर श्री पंचम बाथम एवं श्री आलोक मोहन सहित सभी प्रशिक्षणार्थियों उपस्थित रहे।

  

Share This News :