Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनकर किया निराकरण

ग्वालियर। निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आमजनों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर, श्री ए पी एस भदौरिया, मुख्य समन्वयक अधिकारी, क्लस्टर अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 38 आवेदकों ने नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिए। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन, सीमर समस्या के निराकरण, पेयजल समस्या के निराकरण सहित, सडक, विद्युत एंव स्वच्छता से संबंधित समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

  

Share This News :