Home > अपना शहर ,
नगरोदय अभियान के समापन समारोह की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त ने बैठक में दिए दिशा निर्देश

गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों एवं नगरोदय अभियान के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर, श्री ए पी एस भदौरिया, मुख्य समन्वयक अधिकारी, क्लस्टर अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरोदय अभियान के समापन अवसर पर 3 फरवरी को आयोजित वृहद कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियों समय रहते पूर्ण कर ली जावें। इसके लिए सभी क्लस्टर अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी के समन्वय से जनकल्याणीकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर लें, जिसमें पेशन योजनाओं के हितग्राहियों की सूची, श्रम कल्याण की योजनाओं, आवास योजनाओं के हितग्राहियों, एवं जनकार्य व जलकार्य के भूमिपूजन व लोकार्पण के कार्यों की सूची तैयार कर लें जिससे इस अवसर पर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके।
बैठक में निगमायुक्त ने क्लस्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के प्रत्येक सामुदायिक शौचालयों एवं सार्वजनिक शौचालयों पर असली तरक्की के बोर्ड आवश्यक रुप से लगे हों तथा इनके आस पास स्वच्छता रहे यह सुनिश्चत करें। बैठक में अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा कर निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में निगमायुक्त ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यसमारोह में निकलने वाली निगम की झांकी की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Share This News :