Home > अपना शहर ,
मजदूरी कार्ड के लिए छावनी क्षेत्र मुरार में लगे शिविर में 177 निर्माण श्रमिकों ने कराया पंजीयन

नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर उदय अभियान के तहत शहरी आजीविका मिशन के हितग्राही, निर्माण कार्य में लगे अपंजीकृत निर्माण श्रामिकों, भवन मजदूरों के पंजीयन के लिए निगम द्वारा जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज मंगलबार को छावनी क्षेत्र मुरार में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 177 निर्माण श्रमिकों ने मजदूरी कार्ड के लिए अपना पंजीयन कराया तथा अनेक मजदूरों को फार्म प्रदान कर अगले दिन जमा करने को कहा गया। शिविर के दौरान मुरार छावनी क्षेत्र के पार्षदगण मौजूद रहे तथा क्षेत्र क्रमांक 8 व 9 एवं 13 के आवेदकों ने भी आवेदन जमा कराए। वहीं कल दिनांक 25 जनवरी 2017 को भी शिविर का आयोजन कैन्टोमेंट बोर्ड छावनी में हितग्राही कैम्प का आयोजन प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। उक्त शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री भारत ंिसह कुशवाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेगें। शिविर में आने वाले हितग्राहियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज, तीन पासपोर्ट फोटो, राशनकार्ड की छायाप्रति, समग्र पोर्टल आईडी, आधार कार्ड, राष्ट्रीयकृत बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक है।

Share This News :