Home > अपना शहर ,
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस युवाओं के प्रेरणा स्रोत: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 131वीं जयंती के उपलक्ष्य में गोरखी विद्यालय में स्थापित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने माल्यापर्ण कर नेताजी को नमन किया। इस अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि देश के युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, नगर निगम में लेखा समिति अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुशवाह, पूर्व वरिष्ठ पार्षद श्री अशोक जादौन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री रामेश्वर भदौरिया, श्री कमल माखीजानी, श्री अजय अरोरा, पूर्व पार्षद श्रीमती कमला सोनी सहित बडी संख्या में शहर के नागरिकगणों ने उपस्थित होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया।

  

Share This News :