Home > अपना शहर ,
मजदूरी कार्ड के लिए निर्माण श्रमिकों का पंजीयन शिविर 24 एवं 25 को छावनी क्षेत्र मुरार में

नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर उदय अभियान के तहत शहरी आजीविका मिशन के हितग्राही, निर्माण कार्य में लगे अपंजीकृत निर्माण श्रामिकों, भवन मजदूरों के पंजीयन के लिए निगम द्वारा जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत दिनांक 24 एवं 25 जनवरी 2017 को शिविर का आयोजन कैन्टोमेंट बोर्ड छावनी में हितग्राही कैम्प का आयोजन प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। उक्त शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री भारत ंिसह कुशवाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेगें। शिविर में आने वाले हितग्राहियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज, तीन पासपोर्ट फोटो, राशनकार्ड की छायाप्रति, समग्र पोर्टल आईडी, आधार कार्ड, राष्ट्रीयकृत बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक है। इसके साथ ही पात्र हितग्राही अपने संबंधित जनमित्र कार्यालय पर भी मजदूरी कार्ड के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Share This News :