Home > अपना शहर ,
मेले में आज “संगीत सानंद” कार्यक्रम

ग्वालियर मेले में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 24 जनवरी को सायंकाल “संगीत सानंद” कार्यक्रम होगा। इस दिन यह कार्यक्रम सायंकाल 7 बजे मेला स्थित फैसिलिटेशन सेंटर में शुरू होगा। यह कार्यक्रम महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर के मुख्य आतिथ्य और राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

      संगीत सानंद कार्यक्रम में पं. उमेश कम्पूवाले, सुश्री साधना गौरे, प्रो. रंजना टोंणपे, श्री नवनीत कौशल तथा श्री शरद-ऋषि जैन अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। इनके साथ संगत श्री विकास विपट, श्री अंकुर धारकर, श्री शशिकांत तथा श्री मुकेश परिहार करेंगे।

बाल फिल्म सप्ताह के तहत आज “जंगल बुक” का प्रदर्शन

      मेले में आयोजित हो रहे बाल फिल्म सप्ताह के तहत 24 जनवरी को “जंगल बुक” फिल्म दिखाई जायेगी। इस फिल्म का प्रदर्शन दोपहर 2 बजे कला मंदिर सभागार में होगा।

Share This News :