Home > अपना शहर ,
ग्वालियर में प्रभारी मंत्री श्री बिसेन फहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिले का मुख्य समारोह यहाँ कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर परिसर में आयोजित होगा। जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र दतिया में गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह मुरैना, उच्‍च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया गुना में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह शिवपुरी व नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री लाल सिंह आर्य भिण्ड में ध्वजारोहण करेंगे। अशोकनगर व श्योपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में वहॉं के जिला पंचायत अध्यक्ष ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Share This News :