Home > अपना शहर ,
सीएम हैल्पलाईन के तहत प्राप्त आवेदनों में की गई कार्रवाई से आवेदक को भी अवगत करायें – कलेक्टर

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कहा है कि सीएम हैल्पलाईन के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों का एल-1 स्तर पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाए। एल-1 स्तर पर कोई कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सीएम हैल्पलाईन के तहत जो आवेदन पत्र अधिकारियों के विभाग से संबंधित न हों, उन्हें संबंधित विभाग को भेजने के साथ ही संबंधित आवेदक को भी बताया जाए, ताकि आवेदक अपने आवेदन के निराकरण के लिये संबंधित विभाग से संपर्क कर सके। उन्होंने यह निर्देश सोमवार को अंतरविभागीय समन्वय बैठक में अधिकारियों को दिए।

      बैठक में लोक शिक्षण विभाग द्वारा सीएम हैल्पलाईन के प्रकरणों में त्वरित निराकरण पर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही डबरा अनुविभागीय अधिकारी को आगामी बैठक से मुख्यालय पर बैठक में उपस्थित रहने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने को कहा। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी को जिले में जाति प्रमाण-पत्र जारी करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सीएम हैल्पलाईन के तहत एल-4 के संबंध में संबंधित अधिकारियों को की गई कार्रवाई से अवगत कराते हुए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखकर सूचित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में नगर उदय अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में धान उपार्जन कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नीरज कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी, एडीएम श्री शिवराज वर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This News :